Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

अलास्का कंप्यूटर सेंटर में : शा. बालक उ. मा. विद्यालय के छात्रों का इंटर्नशिप एवं औद्योगिक भ्रमण संपन्न

Praveen Nishee Tue, Feb 17, 2026

मनेंद्रगढ़. राज्य शासन द्वारा संचालित नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत आई.टी. विषय में अध्ययनरत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेंद्रगढ़ के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने अलास्का कंप्यूटर सेंटर, मनेंद्रगढ़ में इंटर्नशिप एवं औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अलास्का कंप्यूटर सेंटर के संचालक मो. फिरोज ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस के महत्व, आईटी क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों तथा भविष्य में उभरती तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा केवल एक विषय नहीं, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन चुकी है।

संस्था के वरिष्ठ कंप्यूटर शिक्षक संदीप भारद्वाज ने विद्यार्थियों को एम.एस. वर्ड, एम.एस. एक्सेल एवं एम.एस. पावरपॉइंट की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रेजेंटेशन तैयार करने, डेटा प्रबंधन तथा दस्तावेज निर्माण की तकनीकों का लाइव डेमो भी दिया, जिससे विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर की उपयोगिता को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के वरिष्ठ कंप्यूटर शिक्षक विजय विश्वकर्मा एवं दिलीप कुमार का विशेष योगदान रहा। दोनों शिक्षकों ने प्रायोगिक प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा आईटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया और विभिन्न तकनीकी विषयों पर अपने प्रश्न पूछकर जिज्ञासा प्रकट की।

यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जबकि आयोजन की समस्त व्यवस्थाएँ व्यावसायिक शिक्षक मो. सलीम के नेतृत्व में की गईं। कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा ऐसे शैक्षणिक भ्रमण एवं इंटर्नशिप कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि छात्र तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को सुदृढ़ बना सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें