Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा : बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

Praveen Nishee Sat, Apr 11, 2026

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लेटरहेड पर पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील पवार के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, बिलासपुर शहर के कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव शिबली मेराज खान को पदोन्नत करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिबली मेराज खान ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI), युवा कांग्रेस तथा प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए संगठनात्मक अनुभव हासिल किया है। संगठन की गहरी समझ रखने वाले इस युवा नेता को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है।

पंचायती राज संगठन द्वारा अब शहरी क्षेत्रों में भी संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिक्षेत्र में संगठन का गठन, नए नेतृत्व का निर्माण और शहरों में सक्रिय संगठन खड़ा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी गई है।

आने वाले समय में पंचायती राज संगठन को नए स्वरूप में विकसित करते हुए कांग्रेस विचारधारा से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नगर संगठन के माध्यम से जिम्मेदारी दी जाएगी और संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें