Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

: किसी कारणवश जरूरतमंद पीछे रह गया हो उनके साथ श्रद्धा महिला मंडल हमेशा खड़ा है और खड़ा रहेगा -  श्रीमती पूनम मिश्रा  अध्यक्ष, श्रद्धा महिला मंडल 

Admin Sun, Jul 21, 2024

चिरमिरी।एमसीबी । सामाजिक उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चिरमिरी में संपदा महिला ने कार्यक्रम का आयोजन किया है...कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसईसीएल श्रद्धा महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा बिलासपुर से पहुंची और चिरमिरी संपदा महिला की अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव उनका स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा ने जरूरतमंद आर्थिक रूप से कमजोर 20 छत्राओं को सिलाई मशीन, कंप्यूटर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली 17 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किया।उन्होंने सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ एक पौधा प्रदान करते हुए आव्हान किया कि क्षेत्र में हरियाली की दिशा में वह भी अपना योगदान दे साथ ही उन्होंने शरीर से निशक्त 2 लोगों को ट्राइसाइकिल दो बच्चों को व्हीलचेयर वितरण किया गया। स्वागत उद्बोधन में संपदा महिला समिति की अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धा महिला मंडल द्वारा निशुल्क सिलाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण कराया गया था जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने हिस्सा लिया सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में श्रद्धा महिला मंडल का उद्देश्य समाज में नारी की सम्मान खेलकूद के लिए प्रेरणा गरीबों एवं जरूरतमंदों को मदद पहुंचाना पर्यावरण हेतु जागृत करना तथा सामाजिक कार्य निरंतर करने रहना है। श्रद्धा महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने वाली महिलाओं को मंच से संबोधित करते उन्होंने कहा कि सिलाई तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण छात्राओ को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा -छात्राओं से मुताखिब होते हुए उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र पाने के बाद एक खुला आसमान आपके सामने है आपको यह कर दिखाना है कि आप कितनी ऊंची उड़ान उड़ सकती हैं सीखना और जगह बनाना अलग है आप प्रयत्न करते रहना सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही उन्होंने 20 छत्राओं और महिलाओं के द्वारा सिलाई मशीन से बनाई गई चीजों की सराहना की है। साथ ही उन्होंने संपदा महिला समिति के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कोई काम शुरू करना आसान नहीं होता है संपदा महिला समिति ने वह कर दिखाया है। श्रीमती मिश्रा बताया कि किसी कारणवश गरीबों जरूरतमंदों पीछे रहे गया हो उनके साथ श्रद्धा महिला मंडल हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है उनके दरवाजे तक प्रशिक्षण देख रहे हैं और उन्हें देगे बस लोगों को आगे आना होगा,महिला मंडल के द्वारा 15 क्षेत्र में सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें