Advertisment

3rd July 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात, स्वर्णकला बोर्ड के गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

नागरिकों से कलेक्टर ने की सीधी बातचीत, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने भी सुनीं समस्याएं और दिए आवश्यक निर्देश

उप जेल मनेन्द्रगढ़ का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में किया गया औचक निरीक्षण

: स्वच्छ भारत मिशन “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के हिस्से के रूप में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान को सफल बनाने के लिए श्रमदान

Admin Sun, Oct 1, 2023

मनेंद्रगढ़ :- केन्द्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. झगराखण्ड में स्वच्छ भारत मिशन “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के हिस्से के रूप में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान को सफल बनाने के लिए श्रमदान किया गया । स्वच्छता अभियान 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे एक घंटे की अवधि के लिए निर्धारित समय पर केन्द्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. झगराखण्ड से प्रारंभ होकर वार्ड नं-6 से होते हुए झगराखण्ड ऑटो स्टैंड तक सड़क मार्गों की सफाई की गई तथा इस दौरान लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। इस मौके पर झगराखण्ड क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सत्तार अली,मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दूबे,अभियंता विकास मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय झगराखण्ड के प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद चौबे, पार्षद एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ-साथ केन्द्रीय विद्यालय एस.ई. सी. एल. झगराखण्ड के सभी शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं शिक्षक परिवार के सदस्यों ने सक्रिय रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लिया। सभी ने 1 तारीख 1 घंटा एक साथ मिलकर श्रमदान कर अपने शहर को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प लिया एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व उनके लिए “स्वच्छांजलि” प्रस्तुत की।    

विज्ञापन

जरूरी खबरें