Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर : श्रेयस सिन्हा का शानदार प्रदर्शन, अंडर-19 कम्बाइंड टीम में चयन

Praveen Nishee Tue, Dec 23, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले के होनहार क्रिकेटर श्रेयस सिन्हा (पिता – राजेश सिन्हा माता रितु सिन्हा) ने अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। राजनांदगांव में आयोजित मैच में कोरिया अंडर-19 टीम की ओर से खेलते हुए श्रेयस सिन्हा ने 157 रनों की नाबाद और बेहतरीन पारी खेली। श्रेयस सिन्हा ने कुल 245 रन बनाए।

श्रेयस की इस उत्कृष्ट पारी के चलते उनका चयन प्लेट अंडर-19 कम्बाइंड टीम में किया गया है, जो उनके क्रिकेट करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बताया गया कि श्रेयस सिन्हा पिछले 12 वर्षों से क्रिकेट का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इससे पूर्व वे अंडर-16 वर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ब्लॉसम एकेडमी स्कूल से कक्षा छठवीं तक प्राप्त की, इसके बाद वे स्वामी आत्मानंद स्कूल में अध्ययनरत हैं और वर्तमान में कक्षा 12वीं के छात्र हैं।

श्रेयस की इस सफलता के पीछे ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के डायरेक्टर जसपाल कालरा का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने प्रारंभ से ही उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन दिया।

श्रेयस सिन्हा की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें