Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: आंध्र समाज मनेन्द्रगढ द्वारा उल्लास पूर्वक श्री राम नवमी उत्सव मनाया गया

Admin Fri, Apr 19, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। आंध्र समाज मनेन्द्रगढ द्वारा विगत 80 वर्ष से अधिक समय से संचालित श्री राम नवमी पूजा उत्सव का आयोजन रेल्वे इंस्टीट्यूट मनेन्द्रगढ में किया गया। उत्सव में पारंपरिक रूप से नवमी तिथि को श्री राम दरबार की स्थापना की गई सुंदर काण्ड का पाठ, बारात का भ्रमण उपरांत,संध्या काल शुभमुहूर्त में श्री राम जानकी का विवाह संपन्न कराया गया जिसमें वर पक्ष से एल व्ही रमना एवं श्रीमती दमयंती राव तथा वधू पक्ष से पी रमना राव एवं पी कल्याणी राव द्वारा विशाखापत्तनम से आये पंडित जी के वैदिक मंत्रोंचार के साथ विधि विधान से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न मिष्ठान एवं पारंपरिक खट्टा चावल, का वितरण कराया गया। दसवीं तिथि को प्रातः श्री राम जी के पट्टाभिषेकम किया गया दोपहर बाद दक्षिण भारतीय व्यंजन सांभर,चावल, सब्जी एवं खीर पंक्तिबद्ध बैठा कर खिलाया गया। संपूर्ण आयोजन में सर्वसमाज एवं आंध्र समाज का सहयोग सराहनीय रहा। समाज के बीच एम राम, रामाराव, हरी, प्रवीण, चिंटू राव,सत्याराव सी एच विजय, मुरली,बी व्ही राव, कार्तिक राव, अप्पाराव, शंकर राव, शेषगिरी बंडू, प्रभाकर राव, गीता , डी गोपाल राव,प्रवीण राव, साईं, पियूष, चिट्टी बाबू, टी प्रकाश राव, टी राजू राव श्रीनु राव, बी शिवा प्रसाद राव,आदिनारायण संन्यासी बेहरा, साईस राव, सहित आंध्र समाज के काफी महिलाओं, पुरुषों ने सहयोग किया। आंध्र समाज के प्रतिनिधि टी विजय गोपाल राव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें