Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सिंधु समाज में आक्रोश : सिंधु समाज सेवा समिति ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन कड़ी कार्यवाही और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Praveen Nishee Fri, Oct 31, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सिंधु समाज सेवा समिति ने शुक्रवार को सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा। समिति ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सोशल मीडिया पर सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल सहित अन्य समाजों के देवी देवताओं के प्रति की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि इस प्रकार की टिप्पणी ना केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती है बल्कि समाज में वैमनस्य और आपसी सौहार्द को भी प्रभावित करती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असंवेदनशील और भड़काऊ टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध शीघ्र कठोर कार्यवाही कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का दुस्साहस ना कर सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के वरिष्ठजन और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि झूलेलाल जी केवल सिंधी समाज के आराध्य नहीं, बल्कि एकता, शांति और सत्य के प्रतीक हैं और उनके प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग समाज की धार्मिक भावनाओं का अपमान है। समिति ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाए तथा साइबर सेल के माध्यम से ऐसी गतिविधियों को रोका जाये। इस अवसर पर राजेश मंगतानी, दीपक थावरानी,मनोज ख्यानी, बल्लू छत्तानी, किशन गजवानी, दिलिप वाधवानी, निखिल छत्तानी, संजय रोचलानी, अमित तल्लानी, बंटी श्यामलानी,संजू वाधवानी, सुदामा छत्तानी,सौरभ थावरानी समेत काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

.....................................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें