Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है : बीजेपी में एसआईआर कार्यशाला: बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन का संकल्प

Praveen Nishee Fri, Nov 7, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) में बुधवार को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण, मतदाता नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुँचाना था।

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मतदाता सूची का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर हर पात्र व्यक्ति का नाम सूची में जुड़वाने और निष्क्रिय/डुप्लीकेट नामों को हटाने में सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं सहित पात्र मतदाताओं को जागरूक कर फॉर्म-6 भरवाया जाए, वहीं मृत, स्थानांतरित अथवा दोहरी प्रविष्टि वाले नामों को हटाने के लिए फॉर्म-7 की प्रक्रिया को भी समझकर बूथ स्तर पर लागू किया जाए।

जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण की समय-सीमा, आवश्यक दस्तावेजों और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पात्र मतदाताओं को पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, राशन कार्ड आदि दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाना होगा।

जिला कार्यालय मंत्री रमेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ समितियों के सहयोग से घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं की पहचान करें ताकि कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता जमुना पाण्डेय ने कहा कि “मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करे कि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में हो और जिनके नाम हटाए जाने आवश्यक हैं उन्हें भी सही ढंग से हटाया जाए। संगठन हर बूथ तक पहुंचे और मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, यही हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुए समय सीमा के भीतर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की प्रक्रिया पूरी कराएँ।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार बधावन, रामलाल साहू, संजय राय, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, जिला मंत्री हीरालाल यादव, पवन शुक्ला, श्रीमती प्रवीण सिंह, सोनमती उर्रे, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, सह कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राम चरित द्विवेदी, सह कार्यालय मंत्री रामकृष्ण कुर्रे, सह मीडिया प्रभारी जवाहर, आईटी सेल जिला संयोजक अरविंद अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक मनोज केशरवानी, सह संयोजक रामा शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि में प्रत्येक बूथ स्तर पर जाकर पात्र मतदाताओं की जानकारी संकलित की जाएगी और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मतदाता सूची शुद्ध एवं अद्यतन रूप में तैयार हो सके।

......….............................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें