Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: स्लम स्वास्थ्य योजना ग़रीबों के लिए बनी वरदान,शकीला बानो अपने 4 वर्षीय बच्चे के साथ पहुँची एमएमयू

Admin Wed, Jun 7, 2023

मनेंद्रगढ़ 6 जून 2023/ एमसीबी जिले में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा शहर के गली-मोहल्लों में शिविर लगाया जा रहा है जिससे ग़रीब और ज़रूरतमन्द लोगों को छोटी-छोटी बीमारी के ईलाज के लिए अस्पताल नहीं जाना पड़ता। इससे लोगों के समय और पैसे की बचत हो रही है। नगर निगम चिरमिरी में 2 एवं नगर पंचायत मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, झगराखंड व लेदरी में एक मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को नगर पंचायत खोंगापानी में सीआरओ कैंप स्कूल के पास लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में कोल दफाई निवासी 35 वर्षीय शक़ीला बानो स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मैं अपने बच्चे के साथ स्वास्थ्य जाँच के लिये बस में आई थी। मेरे हाथ-पैर में दर्द और कमजोरी की शिकायत थी। डॉक्टर के द्वारा चेकअप करने के बाद लैब टेस्ट किया गया। डॉक्टर ने मुझे  सिरप और टेबलेट प्रदान किया। एमएमयू में मैं अक्सर आते रहती हूँ। मेरी छोटा सा बच्चा है उसे भी मैं बीच बीच में सर्दी खांसी बुख़ार होने पर स्वास्थ्य जाँच के लिये बस में लाती हूँ। यहाँ से मिलने वाले दवा से मुझे राहत मिलती है। एमएमयू में डॉक्टर के द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवा की सुविधा दिलाने के लिये मैं मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को धन्यवाद देती हूँ।

निगम आयुक्त सुश्री लवीना पांडेय ने बताया कि 6 जून 2023 को खोंगापानी में लगाये गये एमएमयू द्वारा कुल 86 लोगों का निःशुल्क ईलाज किया गया है। इनमें से कुल 83 लोगों को ईलाज कर दवा का वितरण किया गया और 25 लोगों का निःशुल्क लैब टेस्ट किया गया है। एमएमयू में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएँ स्वास्थ्य जाँच के लिये आती हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें