Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

उल्लेखनीय सेवा कार्यों के कारण : स्नेक सेवर प्रहलाद पाण्डेय बने ऑल इंडिया वाइल्ड लाइफ रेस्क्यूअर्स ग्रुप के प्रान्ताध्यक्ष

Praveen Nishee Fri, Dec 19, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। क्षेत्र में लंबे समय से स्नेक सेवर के रूप में नि:स्वार्थ सेवा दे रहे झगराखंड निवासी प्रहलाद पाण्डेय को उनके उल्लेखनीय सेवा कार्यों से प्रभावित होकर ऑल इंडिया वाइल्ड लाइफ रेस्क्यूअर्स ग्रुप द्वारा प्रान्ताध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अपनी नियुक्ति पर श्री पाण्डेय ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सांपों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि सांप जहां किसानों के मित्र होते हैं, वहीं उनका विष अनेक जीवनरक्षक दवाइयों के निर्माण में उपयोग किया जाता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सांप जहरीले नहीं होते और अधिकांश मामलों में भय के कारण ही जनहानि हो जाती है, जबकि समय पर उपचार मिलने से सर्पदंश से मृत्यु की संभावना बहुत कम रहती है।

श्री पाण्डेय की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर डॉ. रश्मि सोनकर, गौरव मिश्रा, रवि सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें