Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

नवनियुक्त सोशल मीडिया सहप्रभारी डॉ. रश्मि सोनकर : सोशल मीडिया समाज हित में उपयोग का सशक्त माध्यम : डॉ. रश्मि सोनकर

Praveen Nishee Fri, Dec 19, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। वर्तमान समय में सोशल मीडिया न केवल सर्वाधिक लोकप्रिय माध्यम बन चुका है, बल्कि अपनी बात को व्यापक जनसमूह तक पहुंचाने का एक सशक्त जरिया भी है। इसके माध्यम से कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक संदेश पहुंचाया जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की नवनियुक्त सोशल मीडिया सहप्रभारी डॉ. रश्मि सोनकर ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जितना उपयोगी है, उतना ही सावधानी की भी आवश्यकता है। इसका उपयोग समाज हित में होना चाहिए तथा युवाओं को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए, ताकि वे किसी प्रकार के ऑनलाइन स्कैम या समाज विरोधी टिप्पणियों व पोस्ट से दूर रहें।

डॉ. रश्मि सोनकर लंबे समय से जिले एवं नगर के आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से संघर्ष करती रही हैं। उनका मुख्य लक्ष्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। वे प्रत्यक्ष रूप से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती हैं तथा महिलाओं के हित में निरंतर कार्य कर रही हैं।

डॉ. सोनकर द्वारा प्रारंभ किया गया हनुमान चालीसा पाठ विगत चार वर्षों से निरंतर जारी है, जो उनकी संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है। इससे पूर्व वे वनवासी कल्याण आश्रम की महिला समिति की अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

उनकी इस नियुक्ति पर शुभचिंतकों सहित प्रबल स्त्री फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें