Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: समाज सेवा ही सर्वश्रेष्ठ सेवा...श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री

Admin Sat, Jan 27, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  26 जनवरी 2024 को 75 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नेत्रहीन विद्यालय मनेंद्रगढ़ में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन  श्याम बिहारी जयसवाल का आगमन हुआ। जिनके साथ एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी, के साथ सभी जिलाधिकारी, अन्य अधिकारी गण एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहे। इस अवसर पर संस्था के छात्रों द्वारा अपने मधुर गीत संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मंत्री श्री जायसवाल ने छात्रों के मध्य बैठकर स्वयं झाल-मजीरा बजाते हुए भजनों का आनंद लिया। मंत्री श्री जायसवाल ने बच्चों को वाद्य यंत्रों हेतु 50000 की राशि प्रदान करने की घोषणा की एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को प्रत्येक माह संस्था में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा। उन्होंने कहा हम सभी विद्यालय हित में सदैव आगे बढ़कर सहयोग करेंगे। उन्होंने संस्था की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। उन्होंने छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज सेवा का यह सबसे उत्तम क्षेत्र है हम आज गौरवान्वित भी हो रहे हैं कि हमारे जिले में छत्तीसगढ़ राज्य की अग्रणी संस्था है जो अपने पूरे संकल्प के साथ दृष्टिहीन बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही है, हम संस्था की शासन स्तर पर सभी प्रकार की कठिनाइयों को दूर करते हुए हर संभव सहायता करेंगे। संस्था के सदस्य चंद्रकांत चावड़ा ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्था 27 वर्षों से निरंतर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। लुई ब्रेल का जन्म 4 जनवरी, 1809 को फ्रांस के कुप्रे में हुआ था. बचपन में हुए एक हादसे की वजह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी. लुई ब्रेल को स्पर्श द्वारा लेखन प्रणाली का आविष्कारक माना जाता है। उन्होंने संस्था में सांस्कृतिक भवन बनाये जाने व ब्रेल लिपि के जनक सर लुई ब्रेल की प्रतिमा स्थापित करने हेतु मांग पत्र दिया व कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश गुप्ता द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें