Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

अमृत सदन में दिव्यांग शिविर, : 80 से अधिक लोगों की आधार संबंधी समस्याओं का समाधान

Praveen Nishee Tue, Jan 13, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । अमृत सदन में दिव्यांगजनों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान, मोबाइल नंबर अपडेट तथा आवश्यक सुधार कार्य करना था, ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। शिविर के दौरान कुल 25 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड अपडेट किए गए, वहीं 55 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट एवं अन्य आधार संबंधी समस्याओं का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल का लाभ उठाया। इस शिविर में आधार (UIDAI) के प्रतिनिधि सौरभ रामटेके, ई-जिला प्रबंधक नारायण केंवट तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ-साथ सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) मैनेजर एवं सीएससी संचालक भी शिविर में उपस्थित रहकर तकनीकी एवं संचालन संबंधी सहयोग प्रदान कर रहे थे। अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वय से शिविर का संचालन सुचारू रूप से किया गया, जिससे दिव्यांगजनों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं। उपस्थित दिव्यांगजनों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें अपनी आवश्यक प्रक्रियाएं आसानी से पूरी करने में बड़ी सुविधा मिलती है। यह शिविर दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें