Advertisment

8th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बीरेन्द्र श्रीवास्तव की पुस्तक का विमोचन

सराहनीय सामाजिक सरोकार, जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित

गैस पाइपलाइन कार्य में लगे कंटेनर से टकराई बाइक, तीन युवक घायल; एक अंबिकापुर रेफर

जागृति महिला समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन संपन्न

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश, हजारों कदमों के साथ गूंजा फिट इंडिया का संकल्प

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में : साइबर सिक्योरिटी एवं उद्यमिता की विशेष कक्षाएं

Praveen Nishee Tue, Mar 31, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों के लिए साइबर सिक्योरिटी और साइबर क्राइम तथा उद्यमिता की विशेष कक्षाएं उपलब्ध करवायी गयी जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर में अंबिकापुर से आए सरगुजा साइबर सेल के हेड भोजराज पासवान और बनारस के प्रसिद्ध किसान डेरी उद्योग के संचालक रविंद्र यादव का आगमन हुआ जहाँ आईसेक्ट के संचालक संजीव सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ दे कर उनका स्वागत किया गया तथा आईसेक्ट के सभी विद्यार्थियों द्वारा अतिथि शिक्षकों का तालियों से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संचालक संजीव सिंह द्वारा विद्यार्थियों से दोनों अतिथियों के परिचय कराने से हुआ तत्पश्चात ‌अंबिकापुर से आए सरगुजा साइबर सेल के हेड भोजराज पासवान द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि साइबर क्राइम क्या होता है कैसे लोग साइबर ठग का शिकार बनते हैं कैसे सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को फंसाया जाता है और फिर उनका फायदा उठाया जाता है और पीड़ित से मोटी रकम की मांग की जाती है किस प्रकार युवा वर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से अनजान लोगों से दोस्ती कर अपनी निजी फोटो और जानकारी साझा करके फंसते हैं और बाद में उनके पास कोई चारा नहीं बचता। उन्होंने बताया इसलिए हमें किसी अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करना चाहिए लोग अक्सर किसी ना किसी लुभावने लालच में ऐसा करते हैं। उसके बाद उन्होंने से साइबर ठग से बचने के उपाय बताए एवं हमें कौन से सेटिंग अपने फोन में ऑन और कौन से सेटिंग ऑफ रखने चाहिए तथा किसी भी एप को कितने परमिशन देने चाहिए और कुछ स्पेशल नंबर विद्यार्थियों से साझा किए जिससे साइबर ठगी से बचा जा सके।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में बनारस के प्रसिद्ध किसान डेरी उद्योग के संचालक रविंद्र यादव ने अपने वक्तव्य में बताया कि किसी भी बिजनेस की नीव है आपका व्यवहार और आपकी ईमानदारी जिससे आपको लोगों का भरोसा मिलता है ग्राहकों का भरोसा ही आपके बिजनेस को आगे बढ़ाता है। उन्होंने बताया किसी भी बिजनेस की शुरुआत करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए और समझना चाहिए कि यहां कैसे फायदा या नुकसान होता है इसमें मार्जिन कितनी है अच्छी तरह जानकारी इकठ्ठा करने के बाद ही अपना उद्योग या बिजनेस शुरू करें और अधिक अनुभव के लिए जिस क्षेत्र में आप बिजनेस करना चाहते हैं पहले वहां काम करें नौकरी करें अनुभव इकट्ठा करें उसके बाद एकाग्र हो कर अपना कोई बिजनेस या उद्योग की शुरुआत पूरी लगन और मेहनत से करें ऐसा करने से आप अवश्य सफल होंगे। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में

आईसेक्ट मनेन्द्रगढ़ के संचालक संजीव सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा किस प्रकार हमारे दोनों अतिथि शिक्षक ये अपने लगन और मेहनत से आज इस मुकाम पर हैं एक सरगुजा संभाग पुलिस विभाग में साइबर सेल हेड हैं दूसरे बनारस के प्रसिद्ध किसान डेरी उद्योग चला रहे हैं और ये ऐसा इसलिए कर पाए क्योंकि इन्होंने अपना कार्य क्षेत्र और अपनी क्षमता को पहचान और सही दिशा में मेहनत करी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा आपके अंदर असीमित क्षमता भरी पड़ी है और दुनियां में अवसर भी बहुत हैं आप अपने कार्यक्षेत्र को पहचाने सही दिशा मे मेहनत करें फिर आप भी छोटे गाँव और शहर से निकल कर बड़ा नाम कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन उज्जवल सिंह द्वारा किया गया तथा स्वाति सिंह, अंजना मौर्य, पूर्णिमा, इशिता सिंह, क्षितिज खरे, नैना केवट का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा सीनियर स्टूडेंट्स आयुष नाविक, शाश्वत पाण्डेय एवं भास्कर श्रीवास का योगदान सराहनीय रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें