Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ : राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस पर विशेष आयोजन

Praveen Nishee Tue, Aug 12, 2025

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पुस्तकालय के महत्व और ज्ञान के प्रसार में उसकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में डॉ. एस.आर. रंगनाथन के योगदान को याद किया गया, जिन्हें भारत में पुस्तकालय विज्ञान का जनक माना जाता है।

विद्यालय की छात्रा शैली जायसवाल ने मंच से सभी को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने और पढ़ने की आदत को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की पुस्तकपाल श्रीमति पूजा सिंदवानी ने विद्यार्थियों को पुस्तकों के प्रति प्रेम और ज्ञानार्जन की निरंतर प्रक्रिया को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कक्षा सातवीं की छात्रा आराध्या सिंह ने आज के विशेष दिन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पुस्तकालय विद्यार्थियों और आम पाठकों दोनों के लिए समान रूप से उपयोगी हैं। पुस्तकालय में विज्ञान, साहित्य, इतिहास, कला और अन्य विषयों की हजारों पुस्तकें मौजूद रहती हैं, जो विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को नई जानकारियाँ देती हैं।

इस शानदार कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार द्वारा अपनी सहभागिता प्रस्तुत की गई तथा कक्षावार सभी विद्यार्थीयों ने पुस्तकालय जाकर इस विशेष अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्राचार्य डॉक्टर बसंत कुमार तिवारी ने इस अवसर पर विद्यालय को संबोधित करते हुए कहा बदलते समय में इंटरनेट और मोबाइल के दौर के बावजूद पुस्तकालय आज भी ज्ञान और शिक्षा का सबसे भरोसेमंद स्रोत बने हुए हैं। यहाँ न केवल किताबों का संग्रह मिलता है, बल्कि अध्ययन और चिंतन के लिए शांत वातावरण भी उपलब्ध कराता है प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पुस्तकालय विशेष रूप से लाभकारी हैं। यहाँ संदर्भ पुस्तकें, समाचारपत्र और पत्रिकाएँ मिलती हैं, जो अद्यतन जानकारी प्रदान करती है। हमारी विद्यालय के पुस्तकालय में समय-समय पर साहित्यिक गोष्ठियों, कहानी पाठ और सांस्कृतिक आयोजनों का भी आयोजन होता है,इससे न केवल ज्ञान बढ़ता है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत होता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें