Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता-कृष्ण बिहारी जायसवाल

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल

: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में योजना क्रियान्वयन और गुणवत्ता निगरानी हेतु विशेष दल गठित

Admin Tue, Oct 8, 2024

बैकुण्ठपुर । कोरिया। जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का सतत क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन सभी योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग तरह के कई निर्माण कार्यों को विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने प्रत्येक विभागों को निर्देशित किया है कि वह होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय-सीमा में सभी निर्माण कार्य पूरा कराएं। इस निर्देश के अनुक्रम में जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में समस्त योजनांतर्गत हो रहे कार्यों की निगरानी के लिए एक पांच सदस्यीय निगरानी दल का गठन किया है। कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग  अनिल कुमार मिश्रा और उप संचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू इस दल के संयुक्त नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इस निगरानी दल के गठन और इसकी आगामी गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया के सीईओ डॉ आशुतोष ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से अनेक योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन कराया जा रहा है। इसमें पृथक से गुणवत्ता का स्तर देखने और कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए एक निगरानी दल बनाए जाने की आवश्यकता को ध्यान में रखकर कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार एक विशेष निगरानी दल गठित किया गया है। यह दल प्रत्येक पखवाड़े में अलग अलग ग्राम पंचायतों में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच करेगा और अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगें। साथ ही यह दल शिकायतों की मौके पर ही जांच कर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि इस निगरानी दल के निरीक्षण से मैदानी स्तर पर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में तेजी आएगी। इस दल में उप संचालक पंचायत निगरानी दल के साथ पंचायत संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन और दस्तावेजीकरण को देखेंगी। महात्मा गांधी नरेगा के तहत होने वाले कार्यों की निगरानी के लिए सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा आरिफ रजा, प्रधानमंत्री आवास योजना के मैदानी क्रियान्वयन के निगरानी के लिए सहायक अभियंता रविन्द्र सोनी तथा समस्त कार्यों के भौतिक गुणवत्ता की निगरानी के लिए उप अभियंता श्री रमोद चौधरी को सदस्य बनाया गया है। दल के सभी सदस्य समेकित तौर पर कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्यवाही की कार्यवाही की निगरानी करेंगे

विज्ञापन

जरूरी खबरें