Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

खेल उत्सव की शुरुआत : मसाल रैली के साथ शुरू हुआ एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में खेल उत्सव

Praveen Nishee Tue, Dec 16, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ के द्वारा मसाल रैली का आयोजन किया गया उक्त आयोजन एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में खेल उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लिंगराज सिदार एवं मनेद्रगढ़ थाना प्रभारी दीपेश सैनी के द्वारा मसाल जलाकर एवं हरी झंडी दिखाकर रैली को प्रारंभ करवाया गया

प्रत्येक वर्ष एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के द्वारा खेल उत्सव की शुरुआत मसाल रैली निकालकर की जाती है जो की मनेन्द्रगढ़ के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरते हुए एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल परिसर में जाकर संपन्न होती है

और इसके साथ ही हो जाती है खेल उत्सव की शुरुआत !

विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की मानसिक ,शारीरिक, बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन लगातार समय-समय पर किया जाता है इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह में खेल उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ ,400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद ,ऊंची कूद, गोला फेक ,भाला फेंक, कैरम ,शतरंज आदि विभिन्न आउटडोर एवं इंडोर प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है!

इस वर्ष 22 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को इस खेल उत्सव का फाइनल एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा!

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं के अलावा विद्यालय के अभिभावक गण एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिक गण उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें