Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

श्री हनुमान जन्मोत्सव : श्री 1008 दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम, उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा

Praveen Nishee Mon, Apr 7, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। 12 अप्रैल दिन शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव का पावन पुनीत धार्मिक कार्यक्रम झगड़ाखंड रोड स्थित श्री श्री 1008 दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम एवं अत्यंत उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु हनुमान सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें किए जाने वाले समस्त आयोजन पर सर्व सहमति से निर्णय लिए गए इस संदर्भ में समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में आगामी 11 अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ मंदिर परिसर में होगा जिसकी समाप्ति 12 तारीख शनिवार को 10:00 बजे होगी इसी क्रम में श्री हनुमान जन्मोत्सव के दिन 12 अप्रैल शनिवार को प्रातः 7:30 बजे से विशाल भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो कि श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर साइ मंदिर विवेकानंद चौक पुराना नगर पालिका चौक गांधी चौक शीतला मंदिर श्री राम मंदिर से होते हुए फवारा चौक से चलकर वापस श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी तत्पश्चात पूजा अर्चना एवं आरती के बाद हवन होगा इसी दिन दोपहर 12:00 से विशाल भंडारा प्रसाद वितरण होगा शाम 7:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा समिति के सदस्यों ने समस्त धर्म परायण प्रबुद्ध नागरिकों से सपरिवार इन सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुरोध किया है आयोजित बैठक में समिति के नरेंद्र अरोड़ा, विनोद सोनी, राम नारायण अग्रवाल, रामदास सोनी, पंकज गोयल, सुशील ताम्रकार, प्रशांत अग्रवाल, प्रवीण यादव, सुनील गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, पंडित शिवकुमार तिवारी, पिंटू ताम्रकार, विकास अग्रवाल, लवकुश गुप्ता, नवल किशोर सोनी, जुगल सोनी एवं वार्ड नंबर 6 के पार्षद ओम प्रकाश जायसवाल वार्ड नंबर 7 के पूर्व पार्षद गोविंद जायसवाल आदि भी उपस्थित रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें