Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: मिलेट्स के प्रति जागरूकता हेतु लगाया गया एनसीसी के छात्र-छात्रा कैडेट्स के द्वारा लगाया गया स्टॉल

Admin Tue, Dec 12, 2023

बिलासपुर। डीपी विप्र महाविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दिनांक 10 11 एवं 12 दिसंबर को साईनेक्स मिलेनियम कार्यक्रम में 7सी जी बटालियन एनसीसी के डीपी विप्र महाविद्यालय इकाई के एनसीसी के केडेट्स के द्वारा न केवल विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स ईयर के तत्वाधान में मिलेट्स के उपयोग एवं जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार किया गया ।इस अवसर पर उन्होंने सभी मिलेट्स का जैसे ज्वार बाजरा रागी कोदो आदि के महत्वपूर्ण प्रयोग एवम औषधिय गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं मिलेट्स के उपयोग हेतु समस्त लोगों को प्रेरित किया ।इस कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा के साथ समस्त डीपी विप्र महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट की प्रतिभागीता रही केडेट्स ने न केवल मिलेट्स के उपयोग का प्रचार प्रसार किया बल्कि उन्होंने कई विभिन्न किस्म की व्यंजन भी बना कर प्रदर्शित किया प्रदर्शित किया एवं लोगों को भी रसास्वादन कराया जैसे मिलेट्स टिक्की ,मिलेट्स चॉकलेट केक ,मिलेट्स ब्राउनी ,मिलेट्स स्प्राउट सलाद आदि ।कैडेट्स के इस प्रयास की और विशिष्ट प्रदर्शन की समस्त कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉश्रीमती अंजू शुक्ला समस्त प्राध्यापक एवं समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रशंसा की। महाविद्यालय की एन सीसी इकाई ने समस्त लोगों में मिलेट्स के उपयोग के प्रति जागरूकता लाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें