Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: अ.भा.पत्रकार सुरक्षा समिति का प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवम कवि सम्मेलन सम्पन्न,सारंगढ़ में प्रदेश के जिलों एवम ब्लाक के पत्रकार कार्यशाला एवम कवि सम्मेलन में शामिल हुए

Admin Sat, Feb 3, 2024

सारंगढ़ :-अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन एवम कवि सम्मेलन का आयोजन 2फरवरी को पुष्प वाटिका में सम्पन्न हुआ । सारंगढ़ में पत्रकारों का महासम्मेलन एवम कार्य शाला सुबह 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला जिसमे प्रदेश के जिलों से काफी संख्या में पत्रकार शामिल हुए इसके अलावा अन्य राज्यो के पत्रकार भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ इकाई की इस पत्रकार कार्यशाला एवम सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष  जिग्नेश भाई कलावड़िया गुजरात ने पत्रकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून छत्तीसगढ़ ही भारत वर्ष में क्यों लागू होना चाहिए इस पर पत्रकारों को संबोधित किया और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार से कहा की जो पूर्व की सरकार ने कानून अधूरा छोड़ा हैं उसे राज्यपाल से अनुमति करा कर छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को सुरक्षा कराए एवम सुरक्षा कानून कांजो ड्राफ्ट पिछली सरकार ने बनाया है उसमे बहुत सी कमियां हैं उसके लिए पत्रकारों के साथ मिलकर एक कमेटी बनाई जाए और उन कमियों को भी सरकार दूर करे। इस कार्यशाला को बिहार से वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह,गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार बाबू लाल चौधरी,उड़ीसा के पत्रकार हर हर शंभू,नितिन सिन्हा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अलावा प्रदेश संयोजक कमलेश स्वर्णकार के साथ प्रदेश में संगठन से जुड़े पदाधिकारियो ने संबोधित किया । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने सारंगढ़ इकाई के जिलाध्यक्ष नरेश चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव एवम सारंगढ़ इकाई के सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन की बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार का कार्यक्रम पत्रकार हित,समाज हित के लिए करने को कहा इसके अलावा पत्रकार सुरक्षा कानून की इस लड़ाई को आगे बढ़ाने पर जोर दिया की पिछली सरकार के द्वारा राज्यपाल को कानून का जो ड्राफ्ट विधानसभा में पारित हुआ है उसे राज्यपाल से भी अनुमोदित करा कर कानून को पूर्ण किया जाए जिससे प्रदेश के पत्रकार अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। इस कार्यशाला एवम कवि सम्मेलन में रायपुर,बिलासपुर, जांजगीर चांपा,रायगढ़,दुर्ग,राजनदगंव,गोरेला पेंड्रा,सूरजपुर, अंबिकापुर, मनेद्रगढ़, बेकुंठपुर कोरिया,बलरामपुर,बालोद, बलोदाबाजार,कांकेर,खेरागढ़,आदि जिले के साथ ब्लाक के पत्रकार शामिल हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें