Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने मुख्यमंत्री साय का अभिनंदन किया, कहा : सत्ता सम्हालते ही भाजपा की सरकार लगातार क्रांतिकारी निर्णय ले रही

Admin Tue, Dec 26, 2023

[video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231226-WA0606.mp4"][/video] रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने 'अंत्योदय' राशन कार्डधारकों को अब नि:शुल्क चावल दिए जाने के प्रदेश की भाजपा सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभिनंदन किया है। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में सत्ता सम्हालते ही भाजपा की सरकार लगातार क्रांतिकारी निर्णय लेकर गरीब कल्याण व सुशासन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्रित्व वाली सरकार ने मंगलवार को एक अहम फैसला लिया है कि अब अंत्योदय कार्डधारकों को, गरीबों को चावल नि:शुल्क दिया जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय लेकर अब गरीबों का पेट भरने की चिंता पूरी तरह से सरकार ने अपने जिम्मे ले ली है। भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गरीब परिवारों को भूखे पेट नहीं सोने देने का जो संकल्प धरातल पर उतारा था, आज मुख्यमंत्री श्री साय ने उसी संकल्प को एक नया आयाम देकर अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता की है। श्री गुप्ता ने प्रदेश सरकार को 'अंत्योदय की सरकार' बताते हुए इस फैसले को भाजपा के राजनीतिक चिंतन और वैचारिक अवधारणा का प्रतीक निरुपित किया। --------------- .

विज्ञापन

जरूरी खबरें