Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

एसडीएम ने जताई कड़ी नाराज़गी : सड़कों पर दुकानों का सामान दिखा तो होगी सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

Praveen Nishee Thu, Aug 21, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । अब सड़कों पर दुकानों का सामान दिखा तो होगी सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने अंतिम चेतावनी दी। जिला मुख्यालय बनने के बाद लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मनेंद्रगढ़ नगर के प्रमुख मार्गों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने बाजार का निरीक्षण कर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि अब दुकान से बाहर सामान रखा हुआ मिला तो सीधे जब्ती की कार्रवाई होगी।

मुख्य बाज़ार में समझाइश अभियान

अभियान के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारी भगत सिंह तिराहे से फव्वारा चौक होते हुए गांधी चौक तक पैदल निरीक्षण पर निकले। इस दौरान कई दुकानदार प्रशासन को देखकर जल्दी-जल्दी अपने सामान को भीतर करते नज़र आए। अधिकारियों ने कहा कि यह सिर्फ़ अंतिम मौका है, अब समझाने के लिए दोबारा कोई टीम नहीं आएगी।

एसडीएम ने जताई कड़ी नाराज़गी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम लिंग़ राज सिदार ने साफ कहा कि दुकानदार अपनी दुकान के अंदर का सामान बाहर रखकर सड़क घेर लेते हैं, जिससे राहगीरों और वाहनों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई बार समझाइश दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही। इसका परिणाम यह है कि शहर में आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। एसडीएम ने दो टूक कहा – “अब समय आ गया है कि सख्त कार्रवाई हो, ताकि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और आम जनता को राहत मिले।”

नगर पालिका का रुख सख्त

नगर पालिका के सीएमओ इसहाक खान ने भी दुकानदारों को चेताया कि लगातार चेतावनी के बावजूद दुकानदार अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की टीम रोज़ाना दुकानदारों को समझाती रही है, लेकिन अब स्थिति असहनीय हो चुकी है। सीएमओ ने कहा – “कल से किसी को बोला नहीं जाएगा, सीधे सामान जब्त करने की कार्रवाई होगी।”

पुलिस भी रहेगी सख्त

वहीं कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी ने दुकानदारों से स्पष्ट कहा कि आज केवल समझाइश दी जा रही है, लेकिन अगली बार नियम तोड़ने वालों पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की पूरी टीम अब नियमित रूप से निरीक्षण करेगी और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ-साथ उनका सामान भी ज़ब्त किया जाएगा।

जाम की समस्या से लोग परेशान

शहर के लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रख देने से अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रहती है। छोटे वाहन और पैदल चलने वालों को निकलने में भारी दिक्कत होती है। कई बार एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों को भी जाम का सामना करना पड़ा है। यही वजह है कि प्रशासन अब कड़े रुख में दिखाई दे रहा है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान एक दिन का नहीं होगा बल्कि लगातार जारी रहेगा। सड़क पर रखा गया कोई भी सामान अब सीधे जब्त होगा और जरूरत पड़ी तो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

अनुविभागीय अधिकारी(पुलीस) अलेक्स टोप्पो, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें