Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

राजिम मेला से पहले गरियाबंद पुलिस का अलर्ट मोड ON : लाइन से खड़े कर 20 गुंडा-निगरानी अपराधियों की सख्त क्लास, एसपी वेदव्रत सिरमौर के आदेश पर असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप

Praveen Nishee Wed, Jan 28, 2026

गरियाबंद। (रोशनलाल अवस्थी की कलम से) आगामी राजिम मेला को लेकर गरियाबंद पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सीधे एक्शन में उतरते हुए साफ संदेश दे दिया है—“शांति भंग की तो सीधे जेल” पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के कड़े निर्देशों के बाद जिले के थाना क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को एक-एक कर थाना तलब कर कठोर चेतावनी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों को दो टूक शब्दों में समझाया कि मेला अवधि के दौरान गुंडागर्दी, मारपीट, अवैध वसूली, अफवाह, हुड़दंग या किसी भी आपराधिक गतिविधि की कोशिश हुई तो बिना किसी रियायत के कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि इस बार न चेतावनी दोहराई जाएगी, न मौका दिया जाएगा।

इस सघन अभियान के तहत 11 गुंडा बदमाशों एवं 09 निगरानी बदमाशों, कुल 20 आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को थाना बुलाकर उनकी गतिविधियों, संपर्क सूत्रों एवं वर्तमान स्थिति की गहन जांच-पड़ताल की गई। सभी को लिखित व मौखिक रूप से सख्त हिदायत दी गई कि पुलिस की नजर हर गतिविधि पर है।

पुलिस प्रशासन ने साफ कहा कि राजिम मेला आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसे बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कानून की सबसे कठोर धाराओं का सामना करना पड़ेगा। जिलेभर में 24×7 निगरानी, लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्धों की चेकिंग और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है।

गरियाबंद पुलिस के इस आक्रामक तेवर से बदमाशों में खलबली, कई असामाजिक तत्व अंडरग्राउंड होने को मजबूर।

वहीं आम जनता और श्रद्धालुओं ने पुलिस की इस सख्ती का स्वागत करते हुए राहत की सांस ली है।

स्पष्ट संदेश:

राजिम मेला के दौरान कानून से टकराने वालों के लिए कोई जगह नहीं,शांति भंग की तो कार्रवाई तय ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें