Advertisment

7th April 2026

BREAKING NEWS

वरिष्ठ साहित्यकार सतीश शब्द शिल्पी सम्मान से सम्मानित

PDS व्यवस्था में आई पारदर्शिता; मनेंद्रगढ़ में सतर्कता समिति ने पेश की मिसाल

"विश्व स्वास्थ्य दिवस-" उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का वैश्विक अभियान - डॉ .चंदेल

भूमि अधिग्रहण में देरी पर पीएम और रेलमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चवन लाल बघेल बनें, रायपुर ग्रामीण जिला सहप्रभारी बने

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में : 100% उपस्थिति पर विद्यार्थियों एवं प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर का सम्मान

Praveen Nishee Fri, Apr 3, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत दिनांक २८ मार्च २०२६ को 100% उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी की गई। २ अप्रैल २०२६ को सम्मान किया गया ।विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों में अनुशासन, समयपालन एवं नियमित अध्ययन की आदत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस पहल को विशेष रूप से सराहा गया।

जारी सूची के अनुसार कक्षा III एकलव्य से आद्रिति सिंह एवं वैदिक तिवारी,निष्ठा मैत्रा ने पूरे सत्र में नियमित उपस्थिति दर्ज कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इसी प्रकार कक्षा VI एकलव्य से वेदिका तिवारी एवं अश्विका वार्ष्णेय तथा कक्षा VII एकलव्य से त्रिवेणी पाकिरा ने भी 100% उपस्थिति प्राप्त कर अपनी लगन, अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन विद्यार्थियों की निरंतर उपस्थिति न केवल उनकी शैक्षणिक प्रगति में सहायक रही, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। नियमित विद्यालय आने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, समय प्रबंधन एवं सीखने की निरंतरता विकसित होती है, जो उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर शिक्षक वर्ग में भी उत्कृष्ट अनुशासन एवं समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर श्रीमती पूनम तिवारी को 100% उपस्थिति के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी कार्यनिष्ठा, समय पालन एवं विद्यालय के प्रति प्रतिबद्धता को प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सराहते हुए उन्हें अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए आदर्श बताया।

विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि “नियमित उपस्थिति ही सफलता की पहली सीढ़ी है। जो विद्यार्थी एवं शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हैं, वे निश्चित रूप से जीवन में उच्च उपलब्धियाँ प्राप्त करते हैं।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे भी नियमित रूप से विद्यालय आकर इस उपलब्धि को प्राप्त करने का प्रयास करें।

विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं श्रीमती पूनम तिवारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें