Advertisment

14th August 2026

BREAKING NEWS

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

मनेद्रगढ़ में खुलेगा योग वैलनेस सेंटर, योग समिति ने किया आभार व्यक्त

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

: मणिपुर सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों और प्रोफेसरों ने छत्तीसगढ़ की भूवैज्ञानिक धरोहरों से जुड़ने का अनोखा अनुभव प्राप्त किया

Admin Fri, Mar 7, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। इतिहास और वैज्ञानिक अध्ययन के क्षेत्र में अद्भुत अनुभव लेकर आया। मणिपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अर्थ साइंस डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर माइबाम बिद्यानंदा, अपने साथ 16 मास्टर्स छात्रों को लेकर एक ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण पर मनेंद्रगढ़ आए। अंबिकापुर में राज्य सरकार के विशेष मेहमान के रूप में रुके इस ग्रुप का भ्रमण, कलेक्टर अंबिकापुर के अनुरोध पर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट एमसीबी जिले द्वारा डॉ. विनोद पांडे (नोडल ऑफिसर, पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग) की देखरेख में संपन्न हुआ। समूह के साथ केंद्रीय यूनिवर्सिटी, मणिपुर के छात्रों ने मरीन गोंडवाना फॉसिल पार्क, रेस्क्यू स्टेशन मनेंद्रगढ़ और हल्दीबाड़ी कोयला खदान का भ्रमण किया। यहाँ न केवल इतिहास और भूविज्ञान के अनमोल खजानों को उजागर किया गया बल्कि यह भी दिखा कि प्रकृति और विज्ञान मिलकर कितना अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हैं। मणिपुर में कोयला खदानों का अभाव होने के बावजूद, छात्रों के लिए यह एक नया और रोमांचक अनुभव रहा। पहली बार गहराई से कोयले की खदानों, जीवाश्मों और उनकी संरचनाओं को नजदीक से देखकर और समझकर उनका ज्ञान व अनुभव और बढ़ा। प्रोफेसर माइबाम बिद्यानंदा और उनके छात्रों ने इस भ्रमण से न केवल अपने ज्ञान का विस्तार किया बल्कि पूरी यात्रा के दौरान उनका उत्साह और संतोष भी देखते ही बनता था। हमें गर्व है कि इस अद्भुत शैक्षणिक यात्रा के जरिये छात्रों और प्रोफेसरों ने छत्तीसगढ़ की भूवैज्ञानिक धरोहरों से जुड़ने का अनोखा अनुभव प्राप्त किया। यह अनुभव निश्चित ही उनके अध्ययन और शोध को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। इस शैक्षणिक यात्रा में विद्याधर गर्ग का सहयोग भी सहरानीय रहा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें