Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

एके इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, मनेन्द्रगढ़ के : छात्र-छात्राओं ने नर्सेस डे को मनाया सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ

Praveen Nishee Wed, May 14, 2025

मनेन्द्रगढ़.ए के इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, मनेन्द्रगढ़ के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष नर्सेस डे को अत्यंत हर्षोल्लास और भावनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया। दिन की शुरुआत संस्थान में शिक्षकों को बधाई और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुई, जहाँ छात्रों ने नर्सिंग शिक्षा के लिए अपने शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ श्रीमती डेविड सिस्टर एवं श्रीमती पुष्पा सिस्टर के सहयोग से समस्त नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टरों और प्रशिक्षकों को उपहार भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्र-छात्राएं सीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल, आमाखेरवा पहुंचे, जहाँ सीएमओ डॉ. गौरव, मैट्रन श्रीमती सुनीता सिस्टर एवं समस्त चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति में केक काटकर नर्सेस डे को सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग के महत्व, सेवा-भाव और पेशे की गरिमा पर भी चर्चा हुई।

इसके बाद विद्यार्थियों ने मनेन्द्रगढ़ स्थित वृद्धाश्रम जाकर वहां रह रहे 14 वरिष्ठजनों के साथ न केवल समय बिताया, बल्कि उनके साथ केक काटकर दिन को विशेष बना दिया। विद्यार्थियों ने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया और उनके जीवन अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त की।

इस संपूर्ण आयोजन में छात्रों का मार्गदर्शन प्राचार्य, प्रो. पूजा दीवान, प्रो. अपेक्षा त्रिपाठी, प्रो. मीरा देवी, लेक्चरर विनीता सिंह, उर्मिला सिंह,ज्योति गुप्ता, स्मृति गुप्ता, पप्पू अहिरवार, अर्जुन प्रजापति ने किया.

ए के नर्सिंग संस्थान के इस पहल ने यह सिद्ध कर दिया कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे सुंदर माध्यम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें