Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: फ्रेशर पार्टी में जमकर थिरके छात्र छात्राएं आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में हुआ आयोजन

Admin Wed, Nov 8, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट मनेन्द्रगढ़ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें फाइनल के विद्यार्थियों ने फर्स्ट ईयर के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को फ्रेशर पार्टी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकल्प एजुकेशन फाउंडेशन एवं वेलफेयर सोसायटी अनूपपुर के चैयरमेन अंकित शुक्ला रहे। बुधवार को आमाखेरवा रोड स्थित इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के स्टूडेंट्स ने लोकगीतों और देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के विद्यार्थियों और द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपना भरपूर योगदान दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संकल्प ग्रुप के चैयरमैन अंकित शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा की पार्टी का मुख्य उद्देश्य नवागत विद्यार्थियों को संस्था के शैक्षिक वातावरण एवं अन्य सभी गतिविधियों से अवगत कराने के साथ विद्यार्थियों को एक मनोरंजक एवं सुलभ माहौल प्रदान करना है जिससे सभी विद्यार्थी आपस में घुल-मिलकर अवसाद से मुक्त होकर अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को पूरा कर सकें। फ्रेशर्स पार्टी के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के संचालक रमेश सोनी, सह संचालक संजू सोनी, शिक्षक सोहन यादव,संजय मिश्रा, प्रिया,मनीषा सिंह के साथ साक्षी, दिव्या, दीप,पूजा सिंह,सुनीता,नेहा,अल्पा सिंह,मीनाक्षी, सविता,चंदा, प्रिंसेस,रिंकी,रिया,मनीषा,सोनू,हिरमतिया, किरण, सुजीत,प्रीति,नंदिनी, विनोद,आरजू, नीरा, तन्वी, विवेक, दीपक, देवेन्द्र, रोहन, पूजा, मानमती, सुमन, मोनिका, समीक्षा, नैन्सी, नेहा सिंह, रीता, सचिन, यशवंत, नाजिया, दिव्या, नम्रता, पार्वती सहित कॉलेज का सारा स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें