Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर : छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को मलेरिया के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार की जानकारी दी

Praveen Nishee Sat, Apr 25, 2026

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी), 25 अप्रैल 2026 जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशानुसार विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में आदर्श पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट एवं ए.के. इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

रैली को हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। “जन-जन ने ये ठाना है, मलेरिया को जड़ से मिटाना है!” के नारों के साथ रैली शहर की ओर निकली और लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में शिशिर जायसवाल (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), डॉ. वाशिक असदक (जिला क्षय अधिकारी), डॉ. नम्रता चक्रवर्ती (जिला मलेरिया अधिकारी), डॉ. अतीक सोनी (RBSK नोडल अधिकारी), कार्यवाहक जिला मलेरिया सलाहकार राय सिंह श्याम, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक मो. सुलेमान खान, प्रमेन्द्र कुमार सिंह (BETO), कृपाशंकर यादव (मलेरिया सुपरवाइजर, खड़गवां), सचिन पाण्डेय, श्रीमती विनीता रजवाड़े, ज्योति गुप्ता, युवा अंजुम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को मलेरिया के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार की जानकारी दी।

वर्ष 2026 के विश्व मलेरिया दिवस की थीम “Driven to End Malaria: Now we can, Now we must” (मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रेरित: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा) पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें