Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: नवीन महाविद्यालय की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

Admin Sat, Aug 17, 2024

अमलीपदर(गरियाबंद):- अमलीपदर छात्र संगठन के द्वारा  सागर मिश्रा एवं  जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर अमलीपदर के छात्र-छात्राओं के द्वारा नवीन महाविद्यालय के मांग को लेकर बाजार चौक से तहसील कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया छात्र-छात्राओं का कहना यह हैं कि हमारा विरोध प्रदर्शन करने का उद्देश्य विगत 20 वर्षों से कॉलेज की मांग की जा रही है परंतु प्रशासन की कोई प्रतिक्रिया नहीं रही जिसके चलते विद्यार्थियों को विरोध प्रदर्शन करना पड़ा और उनका कहना यह भी हैं कि यदि इस बार भी कोई प्रतिक्रिया नहीं रही तो हम और भी बृहद रूप में धरना प्रदर्शन करेगें। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के पश्चात उनके द्वारा यह आश्वासन दिया गया की इस पर संज्ञान लिया जाएगा । जिसमें मुख्य रूप अनीश तिवारी, प्रियांशु ठाकुर,अतुल ताम्रकार, उमंग सिंहा ,सहिल मिर्जा बिट्टू ठाकुर, समीर नागेश,हरीश सिन्हा, उत्कर्ष पांडेय ,अनीश निषाद ,नितिन तिवारी ,राज तिवारी, विशाल मिश्रा , निखिल त्रिपाठी,टिकेश नागेश, गीतेश पांडे, जिग्नेश पांडे,परेश्वर चक्रधारी,मुकेश मांझी, धन्ना नागेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें