Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

: परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों से आग्रह है कि पुरानी पुस्तकें दान करें --- टी विजय गोपाल राव

Admin Mon, May 13, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ में पदस्थ व्याख्याता टी विजय गोपाल राव ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया है कि वे अपनी पुरानी पुस्तकें जरूरतमंद छात्रों को दान करें। वर्तमान में पुस्तकें काफी मंहगी है कक्षा दसवीं तक की पुस्तकें शासन द्वारा निशुल्क उपलब्ध करा दी जाती है जिसका बहुत लाभ होता है। ग्यारहवीं से उपर सभी कक्षाओं की पुस्तकें बहुत मंहगीं है गरीब पालकों को खरीदने में परेशानी होती है। यदि उत्तीर्ण छात्रों द्वारा पुस्तकें दान करें तो काफी लाभ होगा जो पालक सक्षम नहीं है उनका बहुत बड़ा सहयोग हो जायेगा। शिक्षा में शिक्षकों के साथ पुस्तकें का भी बहुत महत्व होता है। भारतीय शास्त्रों में भी पुस्तकों के दान का भी बहुत महत्व बताया गया है, साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के धारणीय विकास और संरक्षण हेतु भी पुस्तक दान का महत्व है। पुस्तकें दान कर हम पर्यावरण के प्रति भी अपनी सहभागिता दे सकते हैं क्योंकि पुस्तकें तैयार होने में कई वृक्षो, रंगो, पानी सहित बहुत चीजें का उपयोग होता है। पुस्तकें दान कर हम जरूरतमंद की सहायता, पर्यावरण सुरक्षा, पुण्य और आत्मिक सुख प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें