Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ में किया गया अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Admin Mon, Dec 18, 2023

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/ 18 दिसम्बर 2023/ विकासखंड मनेद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 दिसंबर 2023 को अपेंडिक्स का सफलतापूर्वक (ओपन-सर्जरी) ऑपरेशन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ में आकाश तिवारी, पिता चंद्रकांत तिवारी, उम्र  22 वर्ष निवासी छोटा बाजार, चिरमिरी का पेट में अपेंडिक्स इनफेक्टेड होकर फट गया था। जिसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सर्जन डॉ. प्रसून टोप्पो एवं उनके टीम द्वारा 2 घंटे की कड़ी मेहनत के उपरांत किया गया। बताया जाता है कि यह ऑपरेशन साधारण ऑपरेशन नहीं था। क्योंकि अपेंडिक्स इनफेक्टेड था। जिसके कारण ऑपरेशन करके उसे निकालना बहुत आवश्यक था। इस ऑपरेशन में डॉक्टर प्रसून टोप्पो के सहयोगी के रूप में सुबीना डेविड स्टाफ नर्स एवं मुकेश शर्मा द्वारा सहयोग प्रदाय किया गया। उक्त ऑपरेशन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुरेश तिवारी की जानकारी में किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें