Advertisment

9th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बीरेन्द्र श्रीवास्तव की पुस्तक का विमोचन

सराहनीय सामाजिक सरोकार, जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित

गैस पाइपलाइन कार्य में लगे कंटेनर से टकराई बाइक, तीन युवक घायल; एक अंबिकापुर रेफर

जागृति महिला समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन संपन्न

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश, हजारों कदमों के साथ गूंजा फिट इंडिया का संकल्प

लॉयंस क्लब मनेंद्रगढ़ द्वारा : साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन

Praveen Nishee Tue, Feb 17, 2026

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। समाज सेवा में निस्वार्थ भाव से समर्पित लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का सफल आयोजन डॉ. आर.एन.एस. शिक्षा महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा महाविद्यालय के संचालक राजेश शर्मा रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष लॉयन कृष्ण कांत ताम्रकार एवं सचिव लॉयन नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर लॉयन नरोत्तम शर्मा , लॉयन डी.के. श्रीवास्तव , इंजीनियर सी.एम. तिवारी , मोतीलाल यादव, सी.बी. गुप्ता, लॉयन शैलेश जैन, लॉयन जसपाल कालरा , लॉयन राजकुमार पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में इंदौर से पधारे वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के कस्टमर सर्विस विभाग के सहायक महाप्रबंधक जतिन भट्ट जी ने साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न प्रकार की ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए।

कार्यशाला में शिक्षा महाविद्यालय के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उनके प्रश्नों के उत्तर जतिन भट्ट द्वारा सरल एवं प्रभावी ढंग से दिए गए।

कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने इस सराहनीय आयोजन के लिए लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष एवं सचिव को हार्दिक साधुवाद दिया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं खुशनुमा वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें