Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ : महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के साथ सफल वार्ता

Praveen Nishee Sun, Dec 28, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। कार्यकारी संभाग अध्यक्ष गुलाब देवांगन जिला अध्यक्ष सूरजपुर बोधन राम राजवाडे के प्रयास से उपप्रांत अध्यक्ष‌ दिनेश सिंह व संभाग अध्यक्ष हजरत अली के नेतृत्व में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े से एक सूत्रीय मांग 98 से गणना करते हुए पुरानी पेंशन जो हम सबका अधिकार हैं उस पर शासन द्वारा घोषणा कर दी जावे क्योंकि हमारे 98 के शिक्षक, शिक्षिका जो सेवा निवृत हो गए हैं एवं जो 2028 तक होने वाले हैं उन्हें ₹1 भी पेंशन के रूप में प्राप्त नहीं हो रहा है एवं बाद में होने वाले शिक्षकों को भी अल्प पेंशन प्राप्त होगा जिससे सेवानिवृत्ति पश्चात् जीवन कष्टमय हो जाएगा। समस्याओं को मंत्रिमंडल में रखा जाए एवं मुख्यमंत्री से पेंशन नियम 1976 एवं पूर्व में स्थानीय निकायों को नियुक्ति तिथि से गणना करते हुए पेंशन दिया गया जिसे आपके द्वारा आग्रह किया जाए एवं हमारे प्रांतीय प्रतिनिधि से मिलाया जाए। उनसे वार्ता के दौरान मध्य प्रदेश की न्यायालय के द्वारा दिए गए फैसला के संबंध में भी वार्ता हुआ साथ ही सम्मेलन की विषय में भी बात रखी गई एवं यह भी कहा गया की सिविलियन की घोषणा सरगुजा से हुई थी तो गणना पेंशन की घोषणा आपके माध्यम से सरगुजा में ही हो।

मंत्री श्रीमती रजवाड़े द्वारा बताया गया कि इस समस्या को मेरे द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया था और इस पर विचार चल रहा है एवं आपकी प्रांतीय प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से तिथि लेने के पश्चात रायपुर में मिलाया जाएगा जिसमें सम्मेलन का तिथि निर्धारित किया जाएगा एवं एक सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा किया जाएगा एवं मेरे तरफ से पूर्ण प्रयास किया जाएगा कि आप लोगों को 98 से गणना करते हुए पेंशन दिया जाए। बहुत ही खुशनुमा माहौल में वार्ता हुआ इस भेंट वार्ता में संभाग के हर जिला ब्लॉक से पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें