Advertisment

16th August 2026

BREAKING NEWS

स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया

18.75 करोड़ की लागत से बनेगा एमसीबी का नया एकीकृत जिला कार्यालय भवन, 22 माह में होगा निर्माण

शान से लहराया तिरंगा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली परेड की सलामी

ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर; प्रेस पार्क में हुआ वृक्षारोपण

पूर्व कोरिया रियासत में स्वतंत्रता आंदोलन (पूर्व कोरिया रियासत जिसमें वर्तमान एमसीबी व कोरिया जिले का ऐतिहासिक विवरण)

: सुदर्शन प्रजापति प्रखर नाट्य कला सम्मान से सम्मानित

Admin Sat, Sep 14, 2024

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अंचल की सुप्रशिद्ध समाजसेवी संस्था, जोगनी छत्तीसगढ़ लोक कला मंच बंजी बुंदेली मनेंद्रगढ़ द्वारा अंचल के सुप्रशिद्ध नाट्य कर्मी वयोबृद्ध नागरिक  सुदर्शन प्रजापति उम्र 90 ग्राम बंजी (नागपुर)को छ ग की पारंपरिक नाट्य कला की नाचा विधा में दीर्घकालिक एवं सराहनीय सेवाओं के लिये प्रखर नाट्य कला सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनकी कला यात्रा पर प्रकाश डालते हुये संस्था अध्यक्ष परमेश्वर सिंह ने बतलाया कि मैं अपने बचपन में सिरौली और अन्य आसपास के गांवों में उनकी जबरदस्त नाट्य कला और पारंपरिक नाचा कला का प्रदर्शन देख चुका हूं,,तथा उनकी बहुमुखी प्रतिभा का मैं बचपन से ही बहुत बडा़ प्रशंसक रहा हूं। आगे जानकारी देते हुये उन्होंने बतलाया कि आज से पचास साठ साल पहले गांव गांव गणेशोत्सव और श्री कृष्ण जन्माष्टमी डोल का आयोजन किया जाता था,जिसमें बंजी की सुप्रशिद्ध नाट्य मंडली " जन ज्योति कला पथक मंडली द्वारा अनेक गांवों में अपनी नाट्य कला का प्रदर्शन किया जाता था,जिसमें प्रमुख पात्र के रुप सुदर्शन प्रजापति  की भूमिका जन जन के लिये बिशेष आकर्षण का केंद्र रहती थी। उस जमाने में बंजी के नाट्य कला मंडली का सोहरत अपनी बुलंदियों पर था।जहां बंजी वाले अपनी प्रस्तुति देने जाते थे।उस गांव में स्व स्फूर्त प्रशंसक सैकडो़ की तादात में पहुंच जाते थे। गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता  मूलचंद प्रजापति ने बतलाया कि बंजी की जन ज्योति कला पथक मंडली द्वारा अनेक नाटकों का मंचन सफलता पूर्वक किया जाता रहा है।जिसमें से प्रमुख भक्त प्रहलाद, राजा मोरध्वज,,राजा हरिशचन्द्र,और अनेकों एकांकी ,, का मंचन कला कथक मंडली द्वारा यहां और आस पास के क्षेत्र में मंचन किया गया।यहां तक की 90 के दशक में जब पूरे भारत वर्ष में साक्षरता अभियान चत रहा था।उस समय यहां की टीम द्वारा दिल्ली में भी साक्षरता संबंधी नाटक का प्रदर्शन किया गया है।जो इस दूरस्थ गांव के कलाकारों के लिये बहुत गौरव की बात थी। 90 वर्षीय श्री सुदर्शन प्रजापति शरीर से इस समय बिशेष कमजोर हो चुकें हैं। संस्था आपके स्वस्थ निरोग और लम्बी आयू की कामना करती है। सुदर्शन प्रजापति को शाल श्री फल और मोमेटों भेंटकर संस्था परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर संस्था सचिव मेवालाल,छ ग लोककला कल्याण संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य  कन्हैयालाल गुरुजी ,पुष्कर तिवारी, रामेश्वर प्रजापति ,भुनेशवर प्रजापति भूपेंद्र सिंह पंचायत सचिव आदि इस अवसर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें