Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

25.04.2025 से 15.06.2025 तक : ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया

Praveen Nishee Tue, Apr 22, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।छ०ग० शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर.पी. वर्मा ने पत्र क्रमांक एफ 3-2/2016/20-तीन विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 20/09/2024 द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 01.05.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।

वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये, दिनांक 25.04.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डिकाएं यथावत रहेंगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें