Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

सुशासन त्यौहार में मिली शिकायत पर की गई तत्काल कार्रवाई : पर्यवेक्षक चिन्ता तिवारी का किया गया स्थानांतरण

Praveen Nishee Thu, May 22, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी के निर्देशानुसार विगत 20 मई 2025 को आयोजित सुशासन त्यौहार के अवसर पर कछौड़ सेक्टर की कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम एवं स्वास्थ्य मंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल के समक्ष सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती चिन्ता तिवारी के संबंध में गंभीर शिकायत प्रस्तुत की गई। उक्त शिकायत को मंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ही गंभीरता से लेते हुए तत्क्षण निर्देशित किया कि संबंधित सेक्टर की पर्यवेक्षक को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान प्रभार से हटाते हुए अन्यत्र पदस्थ किया जाए। मंत्रीगण के स्पष्ट निर्देशों का पालन करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कछौड़ सेक्टर की पर्यवेक्षक श्रीमती चिन्ता तिवारी को तत्काल प्रभाव से सेक्टर प्रभार से मुक्त कर बाल विकास परियोजना कार्यालय मनेन्द्रगढ़ जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सम्बद्ध किया गया है। इसके साथ ही कछौड़ सेक्टर का नया प्रभार श्रीमती रत्नाबाई सिदार पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना मनेन्द्रगढ़ जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छत्तीसगढ़ को सौंपा गया है, जिससे क्षेत्रीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों के बीच बेहतर समन्वय एवं कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें