Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: सरगुजा संभागायुक्त जिले के स्वीप कार्यक्रम हुई शामिल, नये मतदाताओं वोट करने किया आह्वान, दिव्यांग और 80 प्सल बुजुर्ग मतदाताओं प्रोत्साहित करने दिया संदेश

Admin Sat, Oct 21, 2023

मनेन्द्रगढ़/21 अक्टूबर 2023/  एक दिवसीय दौरे पर पहुंची सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने जिला कार्यालय निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के स्वीप कार्यक्रम में शामिल हुई। स्वीप कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेन्द्र कुमार दुग्गा, पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

                उन्होंने वहां पर डाक मतपत्र मतदान दलों का प्रशिक्षण कुल 16 महिलाओं को सुविधा केंद्र के लिए कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा कराया जा रहा था उसने बातचीत की। उन्होंने उनसे प्रशिक्षण के बारे में पूछा। जिसमें प्रारूप 12 12क, 13क ख ग, की एवं 80 प्लस दिव्यांग मतदाताओं के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षार्थियों ने बताया कि ये मददाता कैसे मतदान करेंगे। संभागायुक्त ने स्वीप कार्यक्रम में सम्मलित होकर नवीन मतदाताओं को मतदान देने के साथ ही अपने परिवार तथा आस पास के दिव्यांग तथा 80 प्लस बुजुर्ग मतदाताओं प्रेरित करने कहा। उन्होंने बच्चों को अपने माता पिता को प्रेरित करने के लिए उत्साहित किया और कहा लोकतंत्र में मतदान करना हमारा कर्तव्य और अधिकार है।  उन्होंने नये मतदाताओं को सोशल मीडिया पर पहली बार वोट डालने वाला फोटो शेयर करने कहा। उन्होंने नवीन मतदाताओं का मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने स्काउट एवं गाइड के बच्चों को बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं मतदान दिवस के दिन सहयोग करने कहा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, नये मतदाताओं को चुनाव कराने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने स्वीप के तहत चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए हस्ताक्षर भी किया और मतदाता सेल्फी जोन में फोटो खिचवाया।

                इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर  सी.एस. पैकरा, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, डीईओ अजय मिश्रा, तहसीलदार नीरजकांत तिवारी, मण्डल संयोजक संजय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें