Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

एक सूत्रीय मांग 98 से सेवा गणना लाभ पर : प्रदेश स्तरीय ज्ञापन महाअभियान में सरगुजा संभाग का प्रदर्शन ऐतिहासिक

Praveen Nishee Wed, Nov 26, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय संचालक राजकिशोर तिवारी के आह्वान पर “98 से सेवा गणना लाभ व ओल्ड पेंशन बहाली” की एक सूत्रीय मांग को लेकर 25 नवंबर को प्रदेश भर में एक साथ—एक दिन, एक समय—मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव तथा वित्त सचिव के नाम ज्ञापन सौंपे गए।

इसी क्रम में सरगुजा संभाग (अंबिकापुर) का प्रदर्शन पूरे प्रदेश में सबसे अधिक ऐतिहासिक और रिकॉर्ड–तोड़ साबित हुआ।
उपप्रांताध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ की गौरी शर्मा एवं संभाग अध्यक्ष हज़रत अली के नेतृत्व में लगभग 100 शिक्षक साथियों ने अभूतपूर्व उपस्थिति दर्ज कराई। कई शिक्षक देर शाम तक भी पहुँचते रहे। इस भारी उपस्थिति के साथ सरगुजा संभाग पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा ज्ञापन अभियान आयोजित करने में सफल रहा।

अभियान की विशेषता यह रही कि अंबिकापुर ब्लॉक के लगभग सभी 98 शुदा वरिष्ठ शिक्षक, जो वर्षों से संघ की सक्रियता में प्रमुख भूमिका निभाते आए हैं, प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के बैनर तले उपस्थित हुए और एकजुटता का सशक्त संदेश दिया।
आयुक्त कार्यालय परिसर शिक्षक साथियों से खचाखच भर गया और पूरा प्रांगण “98 मय” दिखाई दिया। कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार, यह अंबिकापुर कमिश्नर कार्यालय का अब तक का सबसे बड़ा ज्ञापन कार्यक्रम रहा।

इस प्रदेशव्यापी सफलता ने यह संदेश दिया है कि निकट भविष्य में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की भूमिका और प्रभाव प्रदेश स्तर पर और भी व्यापक होने वाला है। साथ ही, यह भी स्पष्ट संकेत है कि 98 से सेवा गणना लाभ हेतु ओल्ड पेंशन की मंजिल अब दूर नहीं।

अभियान के दौरान संभागीय, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से संभाग आयुक्त सरगुजा के माध्यम से शासन को यह मांग सौंताकि पिछले 26–27 वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवा दे रहे शिक्षक आर्थिक असुरक्षा से मुक्त हो सकें।
अन्यथा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
ज्ञात हो कि हाल ही में शून्य पेंशन पात्रता वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों की खराब आर्थिक स्थिति ने 98 बैच के शिक्षकों में भारी चिंता पैदा कर दी है।

कार्यक्रम की सफलता में उपप्रांताध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ प्रमुख गौरी शर्मा, संभाग अध्यक्ष हज़रत अली समेत प्रांतीय, जिला एवं सभी ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें