Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

हसदेव मंडल भाजपा संगठन द्वारा : 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण

Praveen Nishee Sat, Dec 13, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी (जिला एमसीबी) संगठन के हसदेव मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह एवं जिला महामंत्री आशीष मजूमदार के नेतृत्व में 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी के साथ विस्तृत बैठक भी की।

बैठक के दौरान डॉ. स्वप्निल तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं एवं मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा विगत डेढ़ वर्षों में हुए उल्लेखनीय सुधारों से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए। प्रस्तुत आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि अल्प समय में अस्पताल ने उल्लेखनीय प्रगति की है और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कथनानुसार यहाँ वास्तविक रूप से कायाकल्प हुआ है।

प्रमुख आंकड़े (पहले एवं वर्तमान स्थिति):

मासिक रेफर केस: पहले 30, अब 10

गर्भावस्था पूर्व जांच व उपचार: 120

सामान्य प्रसव से शल्य प्रसव तक सेवाएँ सुदृढ़

क्षय रोगी (टीबी): जिले में 353

प्रतिदिन बाह्य रोगी: लगभग 500

प्रतिदिन भर्ती मरीज: 20–25

सिकल सेल रोगी: 684

ऑटोसोमल सिकल सेल: 450

अब तक 450 यूनिट ब्लड ट्रांसफ्यूजन

54 प्रकार के लैब परीक्षण उपलब्ध

निरीक्षण के दौरान आपातकालीन सेवाएँ, पूरे अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था, जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन, संजीवनी औषधि कक्ष, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता तथा मरीजों एवं कुपोषण विभाग हेतु गुणवत्ता युक्त पौष्टिक आहार व्यवस्था को भी परखा गया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अंशुमान चौधरी ने चिकित्सा सेवाओं एवं सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर अस्पताल अधीक्षक ने अत्यंत सौम्यता और स्पष्टता के साथ दिया, जिससे प्रतिनिधिमंडल पूर्णतः संतुष्ट नजर आया।

इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण किया, जहाँ अधीक्षक डॉ. तिवारी ने स्वयं व्यवस्थाओं का अवलोकन कराते हुए जानकारी दी। उनके कार्य के प्रति समर्पण, प्रयास एवं कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक रही।

अंत में भाजपा संगठन परिवार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, डॉ. अविनाश खरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा उनकी पूरी टीम को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष मजुमदार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पी मनी जायसवाल मण्डल संयोजक डॉ हरिलाल सिंह, मनीष सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनील मिश्रा,अनुचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक चौहथा मण्डल उपाध्यक्ष मृत्युंजय मुखर्जी, मण्डल उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, मण्डल मंत्री राजेश प्यासी, मण्डल आईटी सेल संयोजक चंदन मुन्ना सिंह, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी सुचित सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद झगड़ाखांड देवनारायण सिंह, पार्षद दीलिप सिंह, पार्षद पूरण, नगर पंचायत नई लेदरी पूर्व एल्डरमैन राकेश मंडल विमल जैन, डा. अंशुमान चौधरी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें