Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: जनदर्शन में स्वतंत्र बैगा ने आर्थिक सहायता के लिये किया आवेदन, कलेक्टर ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

Admin Wed, Jun 7, 2023

मनेंद्रगढ़ 07 जून 2023/कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी सहकारी समितियों में किसानों की सुविधा को देखते हुए शीघ्र सीएससी सेंटर खोलने के निर्देश दिये।जिले में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी एकत्र करके योजनावद्ध तरीके से बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को रोजगार मूलक कौशल प्रशिक्षण देने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से उद्योग, शॉपिंग मॉल, होटल तथा अन्य संस्थाओं में रोजगार की उपलब्धता का आंकलन करने, सेवा के क्षेत्र में रोजगार तथा कृषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने एसईसीएल के साथ संयुक्त  बैठक आयोजित करके प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणाओं एवं निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने पी.एम पोर्टल मे माध्यम से विभिन्न विभागों को प्राप्त लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। ख़रीफ़ के सीजन में किसानों को केसीसी के प्रकरण प्राथमिकता से स्वीकृत करें। पूर्व में प्राप्त वनाधिकार पत्रों का रिव्यू करें और पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र जारी करें। मुख्यमंत्री शाला जतन योजना, जल जीवन मिशन, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। रेडक्रॉस सोसाइटी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है प्रक्रिया प्रारंभ करें।

कलेक्टर जनदर्शन में 18 आवेदन हितग्राहियों ने कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किये। जनदर्शन में स्वतंत्र बैगा के मोटरसाइकल से गिर जाने के कारण आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की माँग की। कलेक्टर श्री दुग्गा ने स्वास्थ्य विभाग को स्वतंत्र बैगा के बेहतर उपचार करने और हर संभव मदद करने की बात कही। जनदर्शन में मुख्य रुप से राजस्व मामलों, बिजली सम्बन्धी समस्या, मुआवज़ा वितरण, मनरेगा तथा अन्य मामलों से सम्बंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को आवेदन पत्रों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम  अभिषेक कुमार, प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैकरा, जिला पंचायत के नोडल अधिकारी  हरित सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें