Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में स्वीप गतिविधियों का आयोजन

Admin Sat, Oct 21, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में स्वीप गतिविधियों का आयोजन सम्पन हुआ , छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त रीना बाबा साहेब कंगाले के निर्देशन में जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेन्द्र दुग्गा एमसीबी के संरक्षण एवं नेतृत्व में तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संयोजन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप सम्बंधी गतिविधियों का आयोजन शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में किया गया। सर्वप्रथम भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी मतदाता शपथ प्राचार्य डॉ. विश्नोई के द्वारा महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं तथा उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई गई। इसके पश्चात् महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के द्वारा स्वीप रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय से नगर के प्रमुख मार्ग से होकर खेड़िया तिराहा तक गगन भेदी मतदाता जागरूकता नारा लगाते हुए निकाली गई। इसी क्रम में स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. विश्नोई ने बताया कि आगामी दिवसों में जिले के समस्त शिक्षण संस्थाओं में मेंहदी, रंगोली, भाषण, पोस्टर, नारा लेखन आदि मतदाता जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं का आयोजन संस्था स्तर पर तथा नवम्बर के प्रथम सप्ताह में जिला स्तर पर शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किये जाएंगे। आज की स्वीप गतिविधियों में उपस्थित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. श्रावणी चक्रवर्ती, डॉ. रश्मि तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, श्रीमती प्रभा राज, डॉ. अरूणिमा दत्ता, डॉ. नसीमा बेगम अंसारी, भीमसेन भगत, रंजीतमणी सतनामी, कमलेश पटेल, सुशील छात्रे तथा अतिथि व्याख्यातागण अवनीश गुप्ता, कु. अंकिता चटर्जी, श्रीमती रेखा सिंह, डॉ. रिंकी तिवारी एवं कार्यालयीन स्टॉफ मनीष श्रीवास्तव, पी.एल.पटेल, बी.एल.शुक्ला, आर.के. गुप्ता, के.एस मार्को, श्री हेंमत सिंह, कु.साधना बुनकर, प्रदीप मलिक, सतीश सोनी तथा रासेयो स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं काफी संख्या में उपस्थिति रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें