Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: स्वामी आत्मानंद विद्यालय मनेन्द्रगढ के छात्र टी होमेश्वर राव दौड़ में पदक विजेता

Admin Sun, Sep 15, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मनेन्द्रगढ के कक्षा बारहवीं के छात्र टी होमेश्वर राव ने 21 वी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप दिनांक 13 से 15 सितंबर 2024 बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर 18 आयु समूह में 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान ले कर सिल्वर मेडल तथा 200 मीटर दौड़ में तृतीय ले कर ब्रांज मेडल प्राप्त किया। गत वर्ष में भी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर चुके हैं एवं तीन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।टी होमेश्वर राव की इस उपलब्धि पर अजय मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी, रामाश्रय शर्मा, प्राचार्य सेजस, स्वामी आत्मानंद विद्यालय के खेल प्रशिक्षक प्रकाश शर्मा एवं सभी शिक्षको ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें