Advertisment

12th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया : अपनी दिनचर्या में कुछ समय खेल के लिए निकालें-पी. रवि शंकर

Praveen Nishee Mon, Sep 1, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जन्मदिवस की वर्षगाँठ के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया l कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के निदेशक गण एवं प्राचार्य द्वारा मेजर ध्यान चंद के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन किया गया l मंच संचालन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक गुलशन मेरसा ने किया l उन्होंने मेजर ध्यान चंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भारतीय हॉकी में उनके योगदान और उपलब्धियों की जानकारी दी l उन्होंने बताया कि मेजर ध्यान चंद अत्यंत अनुशासन प्रिय थे l उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा की l कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने भाषण में मेजर ध्यान चंद के बारे में कई जानकारियां दी तथा प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह बालक हो या व्यस्क उनके जीवन में खेल के महत्त्व को बताया l विद्यालय के प्राचार्य पी. रवि शंकर ने अपने संभाषण में विद्यार्थियों एवं सभी उपस्थित लोगों का अभिवादन किया एवं सभी से आग्रह किया कि वे अपनी दिनचर्या में कुछ समय खेल के लिए निकालें l जिससे उनके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा l उन्होंने सबसे कहा कि खेल को खिलाडी भावना तथा अनुशासन के साथ खेलें l सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में तीन दिन 29 अगस्त से 31 अगस्त तक किया जाना है l एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए फन गेम का आयोजन किया गया l विद्यार्थियों और शिक्षकों के मध्य वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता कराई गई l साइकिलिंग, योग, व्यायाम जैसे खेलों का भी आयोजन हुआ l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशकों ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देकर उन्हें अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l

विज्ञापन

जरूरी खबरें