Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान : मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए दो नग मोटरसाइकिल जप्त की गई

Praveen Nishee Thu, Feb 19, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। पुलिस अधीक्षक महोदय जिला एम.सी.बी. श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती तरसीला टोप्पो के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18.02.2026 को पुलिस चौकी खोगापानी, थाना झगराखांड में एस आई आर.एन.गुप्ता व स्टॉफ द्वारा विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन चालक मीत मोगरे पिता अशोक कुमार मोगरे, निवासी रेलवे कॉलोनी मनेंद्रगढ़ तथा शिवा कोल पिता स्व. लल्ला कोल, निवासी एकता नगर खोगापानी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। उक्त व्यक्तियों द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाना, रजिस्ट्रेशन की शर्तों का उल्लंघन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना, सड़क सुरक्षा, शोर नियंत्रण एवं वायु प्रदूषण संबंधी मानकों का उल्लंघन तथा बिना बीमा वाहन संचालन करना पाया गया। उक्त कृत्यों के संबंध में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए दो नग मोटरसाइकिल जप्त की गई।इसके साथ ही अन्य वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने कुल 27 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई. जिला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें । नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें