Advertisment

11th March 2026

BREAKING NEWS

चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना, पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की

नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी-एसपी रत्ना सिंह

पुरुषोत्तम मास में वृंदावन में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

वृद्धाश्रम में मनाया महिला दिवस व होली मिलन समारोह

श्रीमती इन्द्रा सेंगर मनेन्द्रगढ़ अंचल में सशक्त परिकल्पना एवं स्वावलंबन की प्रतीक है-अनिल जैन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागृति महिला समिति द्वारा : “प्रतिभा प्रदर्शन” कार्यक्रम का आयोजन कोयलांचल की महिलाओं के लिए किया गया

Praveen Nishee Mon, Mar 9, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। हसदेव क्षेत्र में जागृति महिला समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “प्रतिभा प्रदर्शन” कार्यक्रम का आयोजन कोयलांचल की महिलाओं के लिए किया गया। यह आयोजन श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन एवं उपाध्यक्षगणों के मार्गदर्शन में जागृति महिला समिति की अध्यक्ष डॉ॰ सरोज बाला बिश्नोई के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दे प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से शुरू किया गया । विभिन्न आयोजित कार्यक्रम में एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनी बरुआ, द्वितीय स्थान पुष्पा नेताम तथा तृतीय स्थान संगीता तिवारी ने प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंदा नामदेव, द्वितीय स्थान डॉ. रेणुका तथा प्रगति गुप्ता को प्राप्त हुआ, जबकि खुशबू एवं संगीता तिवारी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।मंच संचालन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती रंजना मिश्रा, द्वितीय स्थान तृप्ति पाण्डेय तृतीष स्थान माला तिवारी एवं सोनम थावड़े को प्राप्त हुआ, जबकि किरण मिश्रा एवं संगीता तिवारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेखा कुर्रे एवं ईशा गुप्ता, द्वितीय स्थान डॉ. रेणुका एवं चंदा नामदेव तथा तृतीय स्थान ऋचा अग्रवाल एवं ब्यूटी कुमार ने प्राप्त किया।मूक अभिनय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ. रेणुका तथा द्वितीय स्थान माला तिवारी को मिला। अनुकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनम थावरे एवं द्वितीय स्थान रंजना मिश्र को प्राप्त हुआ। वाद्य यंत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ. रेणुका तथा द्वितीय स्थान संगीता तिवारी ने प्राप्त किया।जागृति महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. सरोज बाला बिश्नोई ने मातृशक्ति का वंदन अभिनंदन करते हुए सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया। सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि आज नारी आत्मविश्वास, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण है। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि वे समाज और राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण शक्ति है। जब महिलाओं को शिक्षा,सम्मान और समान अवसर मिलते हैं, तब वे सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम होती हैं। अतः आवश्यक है कि मध्यम आयवर्गीय एवं निम्न आयवर्गीय

महिलाओं को भीसमान अवसर मिलें।ताकि वे अपनी प्रतिभा और क्षमता का पूर्ण उपयोग कर सकें।

नारी शक्ति ही राष्ट्रशक्ति है। जब नारी सशक्त होगी तभी राष्ट्र समृद्ध और शक्तिशाली बनेगा।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।सभी विजेताओं को जागृति महिला समिति के अध्यक्ष डॉ. बिश्नोई द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम मे मंच संचालन तृप्ति पाण्डेय एवं माला तिवारी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन जागृति महिला समिति की सचिव रुना मित्रा द्वारा किया गया।कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें