Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मनेंद्रगढ़ के विकाश के लिए अंत तक लगे हैं कर्मयोगी अधिवक्ता श्री पटेल : भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण करने सहित यथाशीघ्र टेण्डर बुलाए जाये - विजय प्रकाश पटेल

Praveen Nishee Wed, Jun 25, 2025

मनेन्द्रगढ़ । रेलवे डिवीजन बिलासपुर के पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार को पत्र प्रेषित कर भारत के राजपत्र में 8 मई 2025 को प्रकाशित हो चुके नोटिफिकेशन के बावजूद भूमि अधिग्रहण एवं टेंडर बुलाने की कार्यवाही अविलंब किए जाने की मांग की है।

अधिवक्ता श्री पटेल ने अपने पत्र में कहा है कि क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित एवं जीवनदायिनी परियोजना का वर्ष 2018 में भूमि पूजन संपन्न हो जाने के पश्चात 2 वर्ष में परियोजना को पूर्ण कर लेने की सार्वजनिक घोषणा की गई थी, जिसका संपूर्ण फण्ड 241 करोड़ रूपए रिलीज होकर पड़ा हुआ है। तमाम कार्यवाहियों से गुजरता हुआ लिस्टेड भूमि स्वामियों की बारीकी से जांच-पड़ताल के बाद अब भारत के राजपत्र में भी 8 मई 2025 को भू-अर्जन को लेकर नोटिफिकेशन भी प्रकाशित हो चुका है। आपत्ति करने की निर्धारित अवधि भी बीत चुकी है, लेकिन अब तक भूमि अधिग्रहण नहीं हो पाने एवं टेण्डर नहीं बुलाए जाने से प्रतीक्षारत सरगुजा एवं शहडोल दोनों संभागों के लाखों नागरिकों सहित संपूर्ण कोयलांचल वासियों में घोर हताशा, निराशा एवं असंतोष व्याप्त है। अधिवक्ता पटेल ने प्रधानमंत्री से पुनः हस्तक्षेप की मांग करते हुए संबंधित भूमि स्वामियों को उनका मुआवजा शीघ्र प्रदान कर भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण करने सहित यथाशीघ्र टेण्डर बुलाए जाने का आग्रह किया है। पूर्व डीआरयूसी सदस्य ने आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र की प्रतिलिपि कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, दपू मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश, डीआरएम राजमल खोईवाल सहित कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी को भी प्रेषित की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें