Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

सौम्या ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान,अब देंगी राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति

272 ओवरमैन पदों पर सीधी भर्ती से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का लगाया आरोप

: समर कैम्प में पत्थर पर चित्रकारी करना सिखाया गया, पत्थरों में चित्रकारी, समय का सही उपयोग है -रीता सेन

Admin Tue, May 21, 2024

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। छग स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप आयोजित किया गया है। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में समर कैम्प में बच्चों को पत्थर पर चित्रकारी सिखाई गई, साथ ही सीएसी मनीष यादव द्वारा मुआयना किया गया। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी कर कहा कि 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश है। इस दौरान - छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें - बहुमुखी कौशल का विकास किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों में और गांव-शहर के सामुदायिक भवनों में समर कैंप का आयोजन किया जाए। इस कैंप में रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञ को आमंत्रित कर उनसे मार्गदर्शन प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है। इसी कड़ी में शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका रीता सेन, अल्का सेमुअल, सिमिन्दर कौर, एवं अन्य शिक्षकों ने समर कैंप में बच्चों को रूचि को देखते हुए पत्थरों चित्रकारी का प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें