Advertisment

25th October 2026

BREAKING NEWS

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

: संकुल केंद्र नागपुर में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ संपन्न

Admin Thu, Sep 7, 2023

नागपुर। एमसीबी।  शिक्षक दिवस के अवसर पर संकुल केंद्र-नागपुर  में शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामई कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार राय विशिष्ट अतिथि चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला अध्यक्ष शोएब अख्तर के उपस्थिति में संपन्न हुआ,आयोजन विद्यालय के शिक्षक दुर्गा प्रसाद जायसवाल,शैक्षिक समन्वयक के नेतृत्व में संकुल के शिक्षकों के द्वारा किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में BRCC मनेन्द्रगढ़, कार्यक्रम के अध्यक्ष  गिरीश कुरचनिया, अतिथि सुश्री शशिकला श्रीवास्तव, सेवानिवृत्ति, व्याख्याता,  नर्मदा प्रसाद राय, सेवानिवृत, प्रधानपाठक, माध्यमिक शाला - नागपुर,  राजकुमार वर्मा, पूर्व शैक्षिक समन्वयक, दिनेश कुमार राय, प्रधानपाठक माध्यमिक शाला - लाई,श्रीमती किरण टोप्पो पूर्व शिक्षिका प्राथमिक शाला - लाई नागपुर  महेश कुमार साहू संवाददाता, पत्रिका, शरद चंद्र जायसवाल संवाददाता, हरिभूमि एवं संकुल केंद्र नागपुर के समस्त शिक्षकों के उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षकों का चंदन, तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ, साल , श्रीफल, पेन, डायरी,देकर सम्मानित किया गया। श्री राजकुमार वर्मा का विदाई एवम सम्मान चंदन, तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ, श्रीफल, पेन, डायरी, उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों का सम्मान तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट करके किया गया। मुख्य अतिथि  अजय कुमार राय  के द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, शिक्षकों का महत्व बताया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विलियम प्रकाश, शिक्षक प्राथमिक शाला - सलका के द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें