Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ : पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर शिक्षकों ने सीतापुर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Praveen Nishee Fri, May 29, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह के मार्गदर्शन में संभाग अध्यक्ष हजरत अली, संभाग उपाध्यक्ष संतोष गोस्वामी, प्रांतीय सचिव उदित मानिकपुरी एवं संभागीय सचिव राधेश्याम यादव द्वारा सीतापुर विधायक से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को रखा गया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति भी विधायक को सौंपते हुए वर्ष 1998 में नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 1998 में पुरानी पेंशन योजना लागू थी और नियम 1976 के तहत उन्हें इसका अधिकार प्राप्त है।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि वर्तमान में अन्य कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, लेकिन वर्ष 1998 में नियुक्त शिक्षक 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद भी शून्य पेंशन पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जो शासन का सौतेला व्यवहार प्रतीत होता है।

विधायक ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में शिक्षा विभाग एवं मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।

भेंटवार्ता के दौरान लुंड्रा, सीतापुर, भटौली एवं मैनपाट क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें