Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Praveen Nishee Fri, May 15, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के उपप्रांत अध्यक्ष दिनेश सिंह, संभाग अध्यक्ष हजरत अली, कार्यकारिणी संभाग अध्यक्ष गुलाब देवांगन एवं जिला अध्यक्ष कोरिया अशोक साहू के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में वर्ष 1998 से सेवा गणना करते हुए शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने की मांग की गई। संघ पदाधिकारियों ने पेंशन अधिनियम 1976 एवं हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री तक उनकी मांग पहुंचाने तथा पूर्व सेवा की गणना कर समस्त लाभ प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान विधायक से सहमति पत्र भी प्राप्त किया गया।

विधायक भूलन सिंह मरावी ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे उनकी मांग को विधानसभा सत्र में उठाएंगे तथा मंत्रिमंडल स्तर पर भी चर्चा कराएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग पूरी कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शिवनारायण सिंह रामानुज नगर, ब्लॉक सचिव शिवलाल सिंह, बोधन राम राजवाड़े, आर.पी. सिंह, राधेश्याम यादव, हजारीलाल चक्रधारी, रेहाना सुल्ताना, उर्मिला जायसवाल, निरस्ता राजवाड़े, रूकमणि सिंह, कमला कुशवाहा, ज्ञानो सिंह, आनंद साहू, जनार्दन टांडिया, भगवान सिंह ठाकुर, जाकिर मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें